Bokaro News: स्वांग में बंद क्वार्टर में 6.80 लाख नकद व जेवरात-मोबाइल चोरी
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: गोमिया प्रखंड के स्वांग स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप शनिवार की रात बंद क्वार्टर को चोरों ने निशाना बनाया। घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दो कमरों में रखी अलमारियों को खंगालते हुए करीब 6 लाख 80 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण व दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इस संबंध में स्वांग निवासी देव नारायण सिंह ने 8 नवंबर को गोमिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में संदीप नारायण सिंह ने बताया कि वे सपरिवार अपनी दादी के निधन के कारण परिवार के साथ कोडरमा स्थित गांव गए हुए थे। रविवार को घर में ब्राह्मण भोज काथा। इसी बीच रात करीब 10 बजे से दो बजे के बीच चोरों ने उनके बंद क्वार्टर को निशाना बनाया। घर की देखभाल के लिए एक युवक को चाबी दी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.