बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में जोर-शोर से जुट गया है। समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो कार्यक्रम की व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इस वर्ष का मुख्य समारोह सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएल के लगभग 150 कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और योगदान के लिए बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सीआईएसएफ और सुरक्षा विभाग के उन जवानों को भी सम्मान मिलेगा, जिन्होंने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से संस्थान का नाम रोशन किया है। समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रियरंजन होंगे। वे सुबह नौ बजे मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज ...