बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास का संयुक्त निरीक्षण उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने किया। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक संध्या, 15 अगस्त को होगा मुख्य समारोहसमारोह का निरीक्षण निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल, भव्य एवं गरिमामय आयोजन को लेकर परेड व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य तैयारियों का जायजा लिया। पूर्वाभ्यास में सीआईएसएफ, जिला बल (पुरुष एवं महिला), गृह रक्षक बल, चौकीदार पुरुष दल क...