Bokaro News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता का संकल्प
बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: फुसरो नगर परिषद की ओर से बुधवार को "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत राम रतन उवि ढोरी में छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता जागरूकता आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को घर एवं विद्यालय से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने हाथों में हाथ डालकर स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। नगर परिषद के पदाधिकारियों/कर्मियों ने विद्यार्थियों से अपील किया कि वे स्वयं स्वच्छता के नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास को भी कचरा पृथक्करण और उचित कचरा प्रबंधन के लिए जागरूक करें। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.