Bokaro News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नागरिकों को किया जागरूक
बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास नगर निगम की ओर मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 29 नवंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा। अभियान के तहत निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कालापत्थर व आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को निर्धारित कूड़ेदान का समुचित उपयोग करने तथा घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। निगम कर्मियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित करें, ताकि कचरे का उचित निस्तारण किया जा सके। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.