बोकारो, अक्टूबर 1 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को आरसेटी कार्यालय परिसर में जिला अग्रणी प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में आरसेटी के निदेशक सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों एवं संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। मौके पर एलडीएम ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर सभी को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने का संकल्प लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- Pakur News: स्वच्छता ही सेवा अभियान क...