बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा व सेवा संकल्प अभियान के तहत समाहरणालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में उपायुक्त अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीणा, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी सुनील चन्द्र समेत जिले के अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। समाहरणालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की गई। साथ ही, हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। पदाधिकारियों व कर्मियों ने हस्ताक्षर कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा नदियों एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि पिछले 15 दिनों से संचालित स्वच्छता अभियान का शुक्रव...