बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: स्मार्ट बिजली मीटर में गलत बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं ने सोमवार को चास कार्यपालक विद्युत अभियंता कार्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन किया। झोपड़ो कॉलोनी, चास, पुराना बाजार, गंधाजोड़, चिराचास, प्रभात कॉलोनी समेत विभिन्न शहरी क्षेत्रों से पहुंचे उपभोक्ता सुबह 11 बजे से दोपहर करीब दो बजे तक कार्यालय के मुख्य गेट के समीप डटे रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर से वास्तविक खपत से अधिक बिल आने की शिकायत करते हुए विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई घरों में बिजली की वास्तविक खपत से काफी अधिक बिल मिल रहा है। शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे आम उपभोक्ताओं, खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा...