बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: स्मार्ट मीटर की बिलिंग व्यवस्था में सॉफ्टवेयर त्रुटि के कारण शहरी क्षेत्र के कई बिजली उपभोक्ताओं को हजारों रुपये के गलत बिल जारी होने का मामला सामने आया है। किसी उपभोक्ता को 25 हजार तो किसी को 50 हजार रुपये तक का बिल भेज दिया गया है। सामान्य मासिक खपत के बावजूद अचानक कई गुना अधिक बिल मिलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। लोग समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलिंग व्यवस्था आसान होने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी ने परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने विभाग से गलत बिलों की तत्काल जांच कर संशोधित बिल जारी करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: अत्यधिक बिजली बिल आने पर उपभोक्ताओं का आक्रोश फूटासोलर अपनाने को मजबूर हों...