Bokaro News: स्नेह व सम्मान समारोह कर किया गया सम्मानित
बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो कोलफील्ड वर्कर्स को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के बैनर तले स्नेह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सोसायटी के दीर्घकालीन सदस्य एवं सीसीएल से सेवानिवृत्त हुए अनिवेश मुखर्जी, राजकुमार मल्लाह एवं राजेंद्र राम को सम्मानित किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष जयनाथ तांती ने कहा कि सेवानिवृत्ति सेवा का अंत अवश्य है, लेकिन समाज और संस्था के प्रति व्यक्ति के अनुभव एवं योगदान का महत्व सदैव बना रहता है। सचिव उज्ज्वल चक्रवर्ती ने सम्मानित सदस्यों के दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। कार्यकारिणी सदस्य पुनीत महतो, पुष्पांजलि तिवारी, शालिनी नियोगी, चांदनी, संतोष कुमार व संजय हरि सहित मनोज सिन्हा, रविन्द्र सिन्हा, संजय कुमार, सतीश्वर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.