बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: जायसवाल समाज (सर्ववर्गीय), बोकारो के तत्वावधान में जायसवाल महिला समिति द्वारा बुद्ध विहार सभागार में स्नेह मिलन सह सावन महोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सह विरोधी दल के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक बिरंची नारायण व बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक पीताम्बर चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि सावन का पर्व हरियाली, खुशहाली और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का संदेश देता है। मुख्य अतिथि नवीन जायसवाल ने कहा कि सावन महिलाओं के लिए विशेष महत्व का पर्व है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सखी बहिनपा मैथिलानी समूह ने मनाया स...