बोकारो, अक्टूबर 27 -- स्थानीय चालकों को रोजगार देने की मांग Bokaro News: कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण में स्थानीय चालकों और भारी वाहन ऑपरेटरों को रोजगार देने की मांग को लेकर ऑल राइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन ने सोमवार को बगियारी स्थित एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के निर्माण गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। महासंघ की मांग है कि परियोजना में 75 प्रतिशत स्थानीय योग्य चालकों और ऑपरेटरों को रोजगार दिया जाए। महासंघ के झारखंड सभापति मुकेश कुमार महतो ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एक-दो दिनों में कंपनी प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता नहीं हुई, तो बगियारी स्थित कंपनी के कैंप कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। झारखंड सलाहकार अब्दुल वाहिद ने भी स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की। महासंघ ...