Bokaro News: स्थानीय चालकों को रोजगार देने की मांग, 26 से अनिश्चितकालीन धरना
बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: भारतमाला परियोजना के तहत कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में स्थानीय चालकों और भारी वाहन ऑपरेटरों को रोजगार देने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे पर ऑल राइट्स ड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन ने 26 अक्टूबर से कसमार प्रखंड के बगियारी स्थित एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के निर्माण गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है। महासंघ के कसमार प्रखंड अध्यक्ष उमा शंकर महतो के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को बोकारो उपायुक्त और शनिवार को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। संगठन का कहना है कि एक्सप्रेसवे निर्माण में स्थानीय योग्य चालकों और भारी वाहन ऑपरेटरों को नियोजन में प्राथमिकता मिलनी चाहिए, ताकि क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.