Bokaro News: स्टोन चिप्स लदा ट्रैक्टर व जमा बालू जब्त
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि।उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बेरमो के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छापामारी अभियान चलाया गया। कंजकीरो से पेंक नारायणपुर जाने वाले मुख्य पथ पर अवैध रूप से स्टोन चिप्स का प्रेषण करते हुए 1 ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे विधिवत जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया। इसी क्रम में गोनियाटो मेलाटांड़ मे लगभग 10800 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त कर थाना में अवैध कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। अभियान में खान निरीक्षक अजय कुमार महतो एवं पुलिस बल मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Adityapur News: खनन विभाग की छापेमारी, हाइवा और 408 ट्रक जब्त यह भी पढ़ें- खनन विभाग की छापेमारी, हाइवा और 408 ट्रक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.