बोकारो, सितम्बर 23 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। माराफारी टेलर ड्राइवर एसोसिएशन की ओर से स्टॉक यार्ड से माल ढुलाई के न्यूनतम भाड़े में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध जताया गया। चालकों ने कहा कि वर्तमान में निर्धारित भाड़ा कम है, जिससे बढ़ती लागत के बीच वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। ड्राइवर टिंकू कुमार ने बताया कि चालकों को निर्धारित पेमेंट भी सही तरीके से नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से निर्धारित दर के बावजूद वास्तविक भुगतान में भी परेशानी होती है। चालकों ने न्यूनतम गारंटी वजन दिए जाने की मांग की, ताकि प्रत्येक फेरे में उचित भुगतान सुनिश्चित हो सके। एसोसिएशन ने 100 रुपये की दर को बढ़ाकर 130 रुपये, 150 रुपये की दर को 200 रुपये व 220 रुपये की दर को बढ़ाकर 250 रुपये प्रति टन करने की मांग रखी। विरोध के दौरान मोनू कुमार, बिट्टू, प...