बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: दामोदा, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय प्रवक्ता टेकलाल महतो ने उपायुक्त बोकारो को पत्र सौंपकर कर दुग्दा कोल वाशरी फुटबॉल मैदान में दो करोड़ की लागत से निर्मित निर्माणधीन आधुनिक स्टेडियम की स्वामित्व एवं एनओसी पत्र एवं वित्तीय स्वीकृति की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। महतो द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 6 अक्टूबर को दुग्दा कोल वाशरी उप प्रबंधक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वाशरी प्रबंधन के पास स्टेडियम निर्माण की कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं है। पत्र में यह भी कहा कि है कि उक्त भूमि बीसीसीएल की है, स्टेडियम निर्माण के लिए दुग्दा कोल वाशरी प्रबंधन द्वारा किसी विभाग, पंचायत, जिला प्रशासन अथवा अन्य संस्था को किसी भी प्रकार का अनापति प्रमाण पत्र अथवा भूमि उपयोग की अ...