Bokaro News: स्टार क्रिकेट एकेडमी और जीजीपीएस चास सेमीफाइनल में पहुंची
बोकारो, नवम्बर 12 -- Bokaro News: बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित एलीट ग्रुप टी-20 आरबी गिरी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। सेक्टर-4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में स्टार क्रिकेट एकेडमी और जीजीपीएस चास की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले मुकाबले में स्टार क्रिकेट एकेडमी ने इलेवन स्टार क्लब जूनियर को 44 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट पर 186 रन बनाए। अशोक कुमार सिंह ने 76, राजू कुमार ने 38 और गौरव कुमार ने 35 रन बनाए। जवाब में इलेवन स्टार क्लब जूनियर की टीम नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी। आलोक ने नाबाद 49 और हेमंत कुमार ने 26 रन बनाए। स्टार की ओर से विशाल कुमार ने नौ रन देकर पांच विकेट और गुलशन कुमार ने तीन विकेट लिए। विशाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.