Bokaro News: स्कूल में बीते गए पल सफलता की राह प्रशस्त करते हैं
बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: संत अन्ना उच्च विद्यालय, कुरपनिया में विद्यालय का वार्षिक स्कूल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर कमला खालको एवं अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर तथा संत अन्ना की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके एरिया के स्टाफ ऑफिसर (माइनिंग) शंकर कुमार ने कहा कि विद्यालय का समय प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल स्मृतियों में शामिल होता है। स्कूल में बिताए गए पल न केवल सफलता की राह प्रशस्त करते हैं, बल्कि एक जिम्मेदार एवं संस्कारित नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। स्वागत भाषण में प्रधानाचार्या ने कहा कि संत अन्ना उच्च विद्यालय पिछले चार दशकों से अधिक समय से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार कर रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जीवन में शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.