Bokaro News: स्कूल इंटरवेंशन कार्यक्रम में बच्चों को बाल अधिकारों की दी जानकारी
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। सहयोगिनी संस्था की ओर से बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बगदा में विद्यालय आधारित जागरूकता कार्यक्रम (स्कूल इंटरवेंशन) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को बाल अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, शिक्षा का अधिकार (आरटीई), बाल अधिकार और भारतीय संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह, बाल मजदूरी और बाल तस्करी सामाजिक बुराइयों के साथ-साथ कानूनन दंडनीय अपराध भी हैं। बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को देने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Chat...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.