बोकारो, सितम्बर 11 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के मुरहुलसुदी स्थित मध्य विद्यालय में गुरुवार को बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। सहयोगिनी संस्था और जस्ट राइट्स के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एकजुट होकर कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण कपरदार ने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ा माध्यम है, जिससे बाल विवाह और बाल श्रम जैसी बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सकता है। शिक्षकों ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु में विवाह करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वास्थ्य को भी खतरे में डालता है। अभियान का मुख्य ध्येय ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों को जागरू...