Bokaro News: सोहन का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, पिता ने दी मुखाग्नि
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: गोमिया प्रखंड के तिलैया पंचायत के तिलैया गांव निवासी सोहन महतो (38 वर्ष) का शव सोमवार को गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रविवार को मेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में काम करने के दौरान हुए हादसे में उनकी मौत हो गई थी। परिवार के कमाऊ सदस्य सोहन की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। बेटे की अर्थी को कंधा देते समय वृद्ध पिता धर्मनाथ महतो का दर्द हर किसी को झकझोर रहा था। पिता ने अपने जवान बेटे को मुखाग्नि दी। जिस बेटे को बुढ़ापे का सहारा बनना था, उसी बेटे को अपनी आंखों के सामने अंतिम विदाई देना एक पिता के लिए असहनीय पीड़ा का क्षण था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: ईएसएल हादसे के दो पीड़ित परिवारों को 98 लाख की सहायता, एक सदस्य को नौकरी पर सहमति यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी की आंखें भर आईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.