Bokaro News: सोलर प्लांट निर्माण से पहले रैयतों ने मांगी बुनियादी सुविधाएं
बोकारो, जुलाई 15 -- Bokaro News: अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर ने पंचायत सचिवालय में प्रेस वार्ता कर अधिकृत भूमि में सीसीएल बीएंडके प्रबंधन द्वारा सोलर प्लांट स्थापना को लेकर प्रबंधक को आगाह किया है। कहा कि पूर्व में महाप्रबंधक कार्यालय में तत्कालीन अनुमंडलाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ की उपस्थिति में जिन शर्तों को कलमबद्ध किया गया है, उसे जमीनी तौर पर अमल करने के प्रति प्रबंधन तत्पर हो। वर्तमान में शर्तों के तहत प्रबंधन सोलर प्लांट स्थापना को लेकर स्थल घेराबंदी कार्य पर पूरा जोर दिये हुए है। गांव के मुहल्ले में विद्युतापूर्ति, पेयजलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवा व शिक्षा सहित अन्य मुद्दों के प्रति तत्परता नहीं दिखा रही। सिर्फ कई पोल, बिजली तार आदि गिराकर छोड़े हुए हैं। मुखिया ने कहा कि प्रबंधन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.