Bokaro News: सेवा शिविर लगाकर कांवरियों की सेवा, बांटे फल-शरबत और चाय
बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। बंसल लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से पिंड्राजोरा के समीप सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दामोदर नदी से चिड़काधाम स्थित बाबा भोलेनाथ के मंदिर तक पैदल जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवरियों की सेवा की गई। इस दौरान शिव भक्तों के बीच विभिन्न प्रकार के फल, शरबत, चाय, बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। ट्रस्ट के सदस्यों ने कांवरियों को राहत पहुंचाने के साथ उनके यात्रा मार्ग में आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया। सेवा शिविर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद व पेय पदार्थ ग्रहण किया। मौके पर राज केजरीवाल ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष के साथ लौट रहे कांवड़िये जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.