Bokaro News: सेवानिवृत्त शिक्षिका के पति का निधन
बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: पेटरवार। प्रखंड के ओरदाना पंचायत के खैराजारा गांव निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षिका पुष्पा देवी के पति समाजसेवी सिधेश्वर महतो (70 वर्ष) का निधन बुधवार को इलाज के दौरान राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स रांची में हो गया। जिसका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। वे पिछले एक सप्ताह से रिम्स में इलाजरत थे। उनके निधन पर पंचायत के मुखिया इंद्रा देवी, पूर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र कुमार, पूर्व उप प्रमुख दामोदर ठाकुर, रतन महतो, गोपाल महतो, मणिलाल महतो सहित अन्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- Motihari News: नहीं रहे शिक्षाविद् रामजन्म ठाकुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.