Bokaro News: सेवानिवृत्त महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार को मजदूरों ने दी विदाई
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: जय झारखंड मजदूर समाज की ओर से सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में बोकारो स्टील प्लांट के औद्योगिक संबंध विभाग के महाप्रबंधक प्रभाकर कुमार के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सैकड़ों इस्पातकर्मियों और ठेका मजदूरों ने फूलमाला, गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। झामुमो केंद्रीय सदस्य सह यूनियन के महामंत्री बीके चौधरी ने प्रभाकर कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। चौधरी ने बताया कि वर्ष 2024 में मेडिकल जांच में अनफिट घोषित किए जा रहे ठेका मजदूरों के मामले में यूनियन ने हड़ताल का आह्वान किया था। सहायक श्रमायुक्त (केंद्रीय), धनबाद के समक्ष त्रिपक्षीय वार्ता में समझौता हुआ कि दवा सेवन के लिए सात दिन का सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.