Bokaro News: सेवा, सौहार्द और खेल भावना के साथ मनाया गया संत जेवियर्स स्कूल का 60वां स्थापना दिवस
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स स्कूल, बोकारो के 60वें स्थापना दिवस पर बोकारो ओल्ड जेवियरियंस एसोसिएशन (बोक्सा) की ओर से सेवा, पर्यावरण संरक्षण और खेल भावना को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण अभियान से हुई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके बाद थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें पूर्व छात्रों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सायंकाल बोक्सा और संत जेवियर्स स्कूल की फुटबॉल टीम के बीच मैत्री मैच खेला गया, जिसने पूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता को और मजबूत किया। वहीं, चैपल हॉल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह और रात्रि भोज में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, शिक्षक एवं अतिथि शामिल हुए। प्राचार्य फादर अरुण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.