बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के एसएस प्लस टू हाई स्कूल एवं स्कूल चौक परिसर में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत आयोजित एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कसमार बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री कमिटी अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, स्थानीय मुखिया गीता देवी, उप मुखिया मासूम अली रजा, प्रखंड वॉश कॉर्डिनेटर दिलीप गंझू मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पॉवरग्रिड, बारामसिया द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजनकार्यक्रम के दौरान की गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभाग से जुड़ी जल सहियाओं ने कसमार स्कूल चौक परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।...