बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: एआरएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली, छठ व भाई दूज के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर त्योहारों की महत्ता से अवगत कराया। कार्यक्रम में बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से पटाखामुक्त व दीपों के प्रकाश से जगमगाती दीपावली मनाने का संदेश दिया। वहीं, गीतों के माध्यम से छठ महापर्व की पारंपरिक छटा प्रस्तुत की। इस अवसर पर दीया सजावट और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक राम लखन यादव ने शिक्षकों व विद्यार्थियों को दीपावली और छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा दीपावली तमसो मा ज्योतिर्गमय के संदेश के साथ अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देत...