Bokaro News: सेमेस्टर आठ के विद्यार्थियों को विदाई समारोह
बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: कथारा। केबी कॉलेज बेरमो में प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में सेमेस्टर आठ के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत केक काटकर की गई। प्राचार्य ने कहा कि विदाई समारोह एक बहुत ही भावुक और सुंदर परंपरा है जिसमें जूनियर विद्यार्थी एवं शिक्षक मिलकर उनके भविष्य की कामना करते हैं। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा छात्र को जीवन में अनुशासन, मेहनत व सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना है। कॉलेज के अन्य विभागों के प्राध्यापक ने भी अपने अपने वक्तव्य रखे। वहीं सेमेस्टर आठ के छात्र छात्राओं ने कॉलेज एवं संस्थान की अपनी पुरानी यादें और अनुभवों को साझा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.