Bokaro News: सेक्टर 9 झुग्गी झोपड़ी के बच्चों को मिली शिक्षा सामग्री
बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: सेक्टर-9 स्थित बसंती मोड़ की झुग्गी झोपड़ी में बुधवार को जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना व उनकी शैक्षणिक जरूरतों में सहयोग देना था। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। चिन्मयी राजा वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक चिन्मयी गंगोपाध्याय व राजा गंगोपाध्याय ने बताया कि संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्वयंसेवक के रूप में सिटी सेंटर के व्यवसायी रवि गुप्ता ने भी भाग लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.