Bokaro News: सेक्टर-8 डी ब्लॉक में सावन मिलन समारोह का आयोजन, लोगों ने उत्साह से की सहभागिता
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन कॉलोनी, सेक्टर-8 के डी ब्लॉक आवासधारियों की ओर से सिवान मोड़ स्थित बालाजी मैरिज हॉल में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डी ब्लॉक के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक गतिविधियां और आपसी मेल-मिलाप का माहौल बना रहा। सावन के पावन अवसर पर आयोजित इस समारोह ने कॉलोनीवासियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक एकता को मजबूत करने का कार्य किया। आयोजन को सफल बनाने में नीता झा, आरती झा, किरण सिंह, आरती शर्मा, सैलजा राव, गीता देवी, प्रतिमा सिन्हा, विनय सिन्हा, नित्यानंद झा, सहदेव प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी भवन में सावन सिंधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.