बोकारो, जुलाई 22 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के नव-नियुक्त प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समिति के सचिव कुमार संजय सिन्हा, अध्यक्ष शशि भूषण गुरु तथा उपाध्यक्ष रवि कांत सिंगला ने उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने विद्यालय परिसर में रजनीगंधा का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: रोटरी क्लब ने स्कूल में पौधरोपण किया इस अवसर पर...