Bokaro News: सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में छापेमारी, चार दुकानदारों पर लगाया दो हजार जुर्माना
बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत सोमवार को सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानूनों के अनुपालन को लेकर विशेष छापेमारी व जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान सेक्टर-6 थाना प्रभारी विक्रांत कुमार व स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला परामर्शी मोहम्मद असलम के संयुक्त नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में आने वाली कुल आठ दुकानों की जांच की गई। जांच में चार दुकानों पर कोटपा कानून का उल्लंघन पाया गया, जिसके तहत संबंधित दुकानदारों पर 2,000 का जुर्माना लगाया गया। छापेमारी के दौरान थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने सेक्टर-5 पेट्रोल पंप के सामने स्थित पांडे दुकान के संचालक को सख्त निर्देश दिया कि दुकान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.