Bokaro News: सेक्टर 6 डेली मार्केट में आठ दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
बोकारो, सितम्बर 6 -- Bokaro News: बोकारो शहर के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र स्थित डेली मार्केट मोड़ पर रविवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में आसपास की आठ फुटपाथ दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि आग की इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह करीब 6:45 बजे डेली मार्केट मोड़ के पास स्थित प्रसाद होटल से धुआं उठता दिखाई दिया। समीप की सागर चाय दुकान पर मौजूद लोगों ने सबसे पहले धुआं देखा। वहां तैनात एक पुलिसकर्मी की नजर भी धुएं पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के करीब 10 से 15 मिनट के भीतर झारखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.