बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-4डी मैदान में इस वर्ष काली पूजा महोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। काली पूजा समिति की ओर से वर्ष 2003 से लगातार मां काली की पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की जा रही है। इस बार 23वें काली पूजा महोत्सव को लेकर मंदिर के प्रारूप में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पूजा पंडाल के अंदर और बाहर आकर्षक विद्युत सज्जा की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए कुशल कारीगरों को लगाया गया है। पूजा समिति के उपाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि इस बार भी सादगी और पूरी श्रद्धा के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की जाएगी। पंडाल में करीब 25 हजार रुपये की लागत से मूर्तिकार राजू पाल मां काली की कलात्मक प्रतिमा तैयार की जा रही है। प्रतिमा की भव्यता श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी। यह भी पढ़ें- ...