Bokaro News: सेक्टर-2 में दिखेगा नासिक के लक्ष्मी नारायण मंदिर का स्वरूप
बोकारो, अक्टूबर 5 -- Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-2 में इस वर्ष दुर्गोत्सव श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण लेकर आएगा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, सेक्टर-2 की ओर से नासिक के प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर की तर्ज पर पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है। पंडाल की बनावट के साथ इसकी रोशनी व सजावट भी लोगों का ध्यान खींचेगी। पूजा को भव्य स्वरूप देने के लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंडाल निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल से करीब 45 कारीगर बुलाए गए हैं, जो पारंपरिक शैली में पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह के अनुसार पंडाल निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, पूजा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को मिलाकर कुल बजट करीब 28 लाख रुपये रखा गया है। इसमें पंडाल, मां दुर्गा की प्रतिमा, विद्युत सज्जा व अन्य आवश्यक व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.