Bokaro News: सेक्टर 2 गुरूद्वारा में गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया
बोकारो, जुलाई 5 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर-2सी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में रविवार को सिखों के छठे गुरु श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु चरणों में मत्था टेका व सुख-समृद्धि की अरदास की। पूरे गुरुद्वारा परिसर को धार्मिक वातावरण से सजाया गया था, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ के भोग के साथ हुई। इसके बाद सजे धार्मिक दीवान में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। कीर्तन के दौरान संगत गुरु की वाणी में लीन होकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेती रही। धार्मिक दीवान का समापन दोपहर 1:15 बजे हुआ। इसके बाद दोपहर 1:25 बजे से गुरु का अटूट लंगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.