बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: बोकारो के सेक्टर 2 सी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में एक नवंबर से गुरबाणी पाठ की शुद्ध विधि सिखाने के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू होगा। इसके तहत श्रद्धालुओं को सुखमनी साहिब जी के पाठ का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही गुरबाणी के शुद्ध उच्चारण व पाठ करने की सही विधि की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को गुरु की वाणी से जोड़ना व सिख धर्म की आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति जागरूक करना है। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में इच्छुक श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक व आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। गुरबाणी सिख धर्म की महत्वपूर्ण आध्यात्मिक धरोहर है। इसके नियमित पाठ से श्रद्धालुओं को गुरु की वाणी को समझने व उसके संदेशों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक...