बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: सेक्टर 12 से तेलीडीह की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। चास की कई कॉलोनियों में आने-जाने का प्रमुख रास्ता सेक्टर 12 ई स्कूल होते हुए तेलीडीह की ओर जाता है। इस कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। करीब एक किलोमीटर के रास्ते में कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। गड्ढे से बचने के प्रयास में कई बार वाहन चालक अचानक दिशा बदलते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है。

स्थानीय लोगों की चिंताएँ स...