बोकारो, नवम्बर 25 -- Bokaro News: सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 सी स्थित आवास संख्या 3073 में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। दरवाजे का ताला और इंटरलॉक तोड़कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे करीब 17 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। आवास बीएसएल के सीसीएस विभाग में कार्यरत राजेंद्र दास का है। वह अपनी पत्नी के साथ धनबाद के राजगंज में रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने खाली आवास को निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला और इंटरलॉक तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद पूरे घर को खंगालते हुए अलमारी में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि पूरे ब्लॉक में अन्य आवासों में लोग मौजूद थे, लेकिन किसी को चोरी की भनक तक ...