बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 ई में बाइक से अपने घर जा रहे युवक को घेरकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक सोनू को अधमरा कर आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी प्रकार वह परिजनों के सहयोग से थाने पहुंचा। सूचना के आधार पर सेक्टर 12 थाने की पुलिस आरोपियों के धर पकड़ में जुटी हुई है। दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपी युवकों का सूचक को जख्मी करने के पीछे क्या मनसा था, उनकी गिरफ्तारी व पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जख्मी व आरोपी पूर्व परिचित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...