बोकारो, सितम्बर 30 -- Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के सेक्टर-12 स्थित जर्जर घोषित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर बुधवार को आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा, पूर्व कर्मचारियों, लाइसेंसधारी कर्मियों और स्थानीय आवासधारियों ने बीएसएल की ईडी राजश्री बनर्जी के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए। कई महिलाएं हाथों में झाड़ू लेकर बीएसएल प्रबंधन का विरोध किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोंक झोंक और धक्का मुक्कि भी हुई। जिसके बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर बीएसएल प्रबंधन और ईडी के खिलाफ नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ईडी आवास के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया जिसके तहत दो स्तरों पर पुलिस बल की तैनाती ...