Bokaro News: सेक्टर 12 के जर्जर ब्लॉक को खाली कराकर ध्वस्त करना जरूरी : सीटू
बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: सीटू के कोषाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि सेल, बोकारो इस्पात प्रबंधन शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करता है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर भी पूरा लाव-लश्कर चलता है, लेकिन जिन आवासों में कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी रहते हैं, उनकी नियमित मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था नहीं के बराबर है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-12 ई में शुक्रवार सुबह क्वार्टर संख्या 1283 से 1288 तक का ब्लॉक पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। घटना के बाद पूरे सेक्टर-12 के कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी भयभीत हैं। उन्होंने कहा यह आश्चर्यजनक है कि इसी ब्लॉक की पानी की टंकी और सीढ़ी पिछले दिनों इसी तरह धंस गई थी, इसके बावजूद आवास को खाली नहीं कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.