Bokaro News: सेक्टर-12सी में किराना स्टोर में देर रात लगी आग
बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: सेक्टर-12सी में रविवार को देर रात एक किराना स्टोर में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते दुकान के अंदर रखा सामान आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास के मकानों तक आग फैलने से बच गई। हालांकि दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे रहे। दमकल विभाग की टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.