बोकारो, अगस्त 29 -- Bokaro News: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12 ई स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के शुक्रवार सुबह अचानक जमींदोज होने की घटना को उपायुक्त अजय नाथ झा ने गंभीरता से लिया है। उपायुक्त ने रक्षा बंधन के पब्लिक अपीयरेंस के कार्यक्रमों को रद्द करते हुए इस घटना की परिस्थितियों व कारणों की विस्तृत जांच के लिए चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा को जांच पदाधिकारी नामित किया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सेक्टर 12 के जर्जर ब्लॉक को खाली कराकर ध्वस्त करना जरूरी : सीटू जांच के निर्देश उपायुक्त ने एसडीओ चास को निर्देश दिया है कि वे घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच करें। जांच के क्रम में क्वार्टर की स्थिति, घटना के संभावित कारण, आसपास की परिस्थितियों तथा संबंधित अन्य बिंदुओं की जानकारी प्राप्त करने का निर्देश...