बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: भाजपा बोकारो की ओर से गुरुवार को सेक्टर चार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पार्टी के कई युवा व वरीय नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ता आगे बढ़े। इस दौरान देशभक्ति गीतों पर युवा व वरीय नेता झूमते नजर आए। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम व देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान व शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय भावना को मजबूत करना व युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाजपा चंदवारा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा यात...