बोकारो, नवम्बर 10 -- सूरजूडीह में काली पूजा पर भक्ति जागरण Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के सूरजूडीह स्थित काली मंदिर परिसर में काली पूजा के अवसर पर सोमवार रात्रि काली पूजा समिति एवं नवयुवक समिति की ओर से भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मां भवानी भक्ति जागरण ग्रुप्स के कलाकारों ने रात भर दर्शकों का रात भर मनोरंजन किया। भक्ति जागरण में रांची एवं बोकारो एवं धनबाद के कलाकारों ने रात भर भक्ति गीतों से दर्शकों को बांधे रखा और भक्ति रस में सराबोर कर दिया। खासकर महाकाल की झांकी में महाकाल की वेशभूषा में कलाकार ने विशाल जीवित सांप के साथ जो महाकाल नृत्य किया, उसकी जमकर तारीफ हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, स्थानीय जिप सदस्य अमरदीप महाराज एवं कसमार थाना के पूर्व थाना प्रभारी व वर्तमान में तेनुघाट थाना प्र...