बोकारो, सितम्बर 28 -- Bokaro News: राम बिलास टेन प्लस टू उवि बेरमो में सोमवार को छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता प्रोग्राम आयोजित किया गया। बेरमो महिला थाना प्रभारी सुमन कुमारी ने छात्राओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकार और अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बाल अपराध, पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध, मानव तस्करी और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। कहा कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 तथा साइबर अपराध होने पर 1930 पर शिकायत की जा सकती है। उन्होंने छात्राओं से अनजान व्यक्तियों बहकावे में नहीं आने और सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की। किसी भी असहज या विकट परिस्थिति में अभिभावक अथवा किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेने की बात कही। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया ज...