बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाष नगर से करगली को जोड़ने वाली वर्षों से बदहाल सड़क को लेकर अब राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की पहल के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। विधायक की अनुशंसा के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की तैयारी के तहत सड़क की मापी भी की। माना जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण का काम शुरू हो सकता है। स्थानीय जनों का कहना है कि यह सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। बच्चों, कामकाजी लोग, मरीजों और राहगीरों को हर दिन जोखिम उठाकर इसी मार्ग से गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में...