बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) के तत्वावधान में कसमार स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों के साथ विज्ञान एवं गणित सर्कल का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन बोकारो जिला समन्वयक शमीना खातून के नेतृत्व में हुआ। वहीं गतिविधि का क्रियान्वयन रिसोर्स पर्सन विजय कुमार रॉय एवं राज कुमार के द्वारा किया गया । स्कूल के प्रधानाचार्य फारूक अंसारी द्वारा बच्चों को इस गतिविधि के लिए प्रेरित किया गया । साथ ही उन्होंने जीवन में गणित और विज्ञान के महत्व को बताया।

गतिविधि का उद्देश्य इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबों और पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ाने के बजाय खेल, प्रयोग, सवाल-जवाब और समूह गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर देना था। गत...